अगर आप सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल करते होंगे तो आपका सामना अजीबोगरीब मामलों से जरूर होता होगा. लेकिन अब जो मामला सामने आया है उसने लोगों को दहशत में डाल दिया. दरअसल, कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के एक मंदिर में देवी भाग्यवन्ती को समर्पित दान पेटी से एक नोट निकला, जिसने सबको हैरान कर दिया.
मंदिर में दान पेटी खोलने और पैसों की गिनती के दौरान, एक 20 रुपये के नोट पर लिखा संदेश चर्चा का विषय बन गया. इस नोट पर लिखा था, “मां, मेरी सास जल्द ही मर जाए.” वैसे तो लोग मंदिर में सुख, समृद्धि और शांति की कामना करते हैं. लेकिन इस अजब-गजब फरियाद ने मंदिर प्रबंधन को भी हैरान कर दिया.
मामला सामने आने के बाद इसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. कुछ लोग इसे किसी के व्यक्तिगत दर्द और संघर्ष का प्रतीक मान रहे हैं, जबकि अन्य इसे हास्यास्पद और अंधविश्वास का नतीजा कह रहे हैं.
मंदिर के पुजारियों का कहना है कि देवी भाग्यवन्ती से इस तरह की अनोखी मन्नत पहले कभी नहीं मांगी गई थी. यह घटना न केवल धार्मिक भावनाओं को झकझोरती है, बल्कि समाज में रिश्तों और उनकी जटिलताओं को बढ़ावा दे रही है.