कांकेर। इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को लेकर नक्सल हिंसा के पीड़ितों ने सांसदों को पत्र लिखकर उनके समर्थन पर आपत्ति जताई है। उत्तर बस्तर कांकेर के चारगांव के पूर्व उपसरपंच सियाराम रामटेके (56) ने पत्र में बताया कि नक्सलवाद और सलवा जुडूम आंदोलन के दौरान उन्होंने अपने जीवन और स्वास्थ्य पर भारी कीमत चुकाई।
रामटेके ने कहा कि आंदोलन में कई लोग मारे गए या जीवनभर अपंग हो गए। उन्होंने बताया कि खेत में काम के दौरान नक्सलियों ने उन पर गोली चलाई और उन्हें मरा समझकर छोड़ दिया।
पत्र में सांसदों से अपील की गई है कि बस्तर की जनता को मरने के लिए छोड़ने वाले उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को समर्थन न दें।