April 25, 2025

NEET Paper Leak : नीट पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया पटना से गिरफ्तार, तीन लाख का इनाम था


NEET Paper Leak : नीट पेपर लीक केस में बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बिहार पुलिस की स्पेश्ल टास्क फोर्स की टीम ने पेपरलीक केस के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। वह पांच मई 2024 से फरार चल रहा था। पुलिस जब उसे नहीं खोज पाई तक उसपर तीन लाख का इनाम रख दिया था।

आज शुक्रवार सुबह एसटीएफ ने उसे पटना के दानापुर इलाके के गिरफ्तार किया। संजीव मुखिया पर नीट समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा करने और पेपरलीक कराने का आरोप है। एसटीएफ की टीम संजीव मुखिया को जल्द ही कोर्ट में पेश करेगी। इसके बाद कोर्ट से आदेश मिलने पर उसे रिमांड पर लेगी।

इससे पहले चार मार्च को आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने फरार आरोपी संजीव मुखिया के विरुद्ध फिर कार्रवाई की थी। ईओयू की विशेष टीम ने नगरनौसा थाना क्षेत्र के शाहपुर बलबा गांव में संजीव कुमार के निवास स्थान पर कोर्ट से प्राप्त इश्तिहार को चिपकाया था। यह कार्रवाई ईओयू थाना पटना में दर्ज मामला संख्या 16/23 से संबंधित है, जिसने पूरे राज्य में एक बड़ी सनसनी मचा दी है।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch