October 09, 2024

सात महीने में ध्वस्त हुई नई सड़क, भ्रष्टाचार का खेल उजागर


रिपोर्ट,अश्विनी श्रीवास्तव
चित्रकूट। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाई गई सड़क मात्र सात महीने में ही ध्वस्त हो गई है। ग्राम पंचायत भारतपुर के मजरा खपटिहा के निवासी वीरेंद्र सिंह पटेल ने इस मामले को उजागर करते हुए बताया कि यह भ्रष्टाचार का एक नया उदाहरण है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से रोड का काम मानक विहीन कराया गया था।

खस्ताहाल सड़क ने खोली विभाग की पोल

भरतकूप मंदिर संपर्क मार्ग से खपटिहा गांव के लिए बनाई गई वही ज्ञान सिंह पटेल ने बताया कि इस सड़क पर प्रतिदिन ओवरलोड वाहन बिना नंबर प्लेट के गुजरते रहते हैं, जिसके कारण सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। वीरेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि गांव के लोगों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की मांग

गांव के लोग इस स्थिति से बेहद नाराज हैं और उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इस मामले की जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही इस पर कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे।

नियमों की अनदेखी से बढ़ी समस्या

पीडब्ल्यूडी विभाग पर मानक विहीन निर्माण का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कहा कि यदि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाता तो आज यह स्थिति नहीं होती। अब देखना यह है कि विभाग इस पर क्या कार्रवाई करता है।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch