August 22, 2025

अब घर बैठे करें ‘ई-पिंडदान’, गया जी पर्यटन विभाग का विशेष पैकेज पेश


पटना: पितृपक्ष के अवसर पर अपने पूज्य पितरों का तर्पण और पिंडदान करने के लिए गया जी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (BSTDC) ने 6 से 21 सितंबर तक पितृपक्ष मेले के लिए विशेष टूर पैकेज की घोषणा की है। साथ ही, जो श्रद्धालु गया जी नहीं आ सकते, उनके लिए ई-पिंडदान की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

पांच प्रकार के टूर पैकेज

पर्यटन विभाग ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पांच तरह के पैकेज लॉन्च किए हैं, जिनकी बुकिंग BSTDC की वेबसाइट https://bstdc.bihar.gov.in 
पर की जा सकती है। पैकेज की कीमत 13,450 रुपये से शुरू होती है।

एक दिन का पैकेज: पटना-पुनपुन-गया

एक रात और दो दिन का पैकेज: पटना-पुनपुन-नालंदा-राजगीर-पटना
गया जी का एक दिन का पैकेज
गया का एक रात और दो दिन का पैकेज
एक रात और दो दिन का पैकेज: गया-बोधगया-राजगीर-नालंदा-गया

श्रद्धालु अपनी सुविधा के अनुसार बजट, टू-स्टार, थ्री-स्टार या रिसॉर्ट श्रेणी में बुकिंग करा सकते हैं। इन पैकेजों में पिंडदान के बाद आसपास के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण भी शामिल है।

ई-पिंडदान की सुविधा

देश या विदेश में रहने वाले श्रद्धालु 23,000 रुपये का पैकेज बुक कर घर बैठे ई-पिंडदान करा सकते हैं। इस पैकेज में पंडाजी गया जी के विष्णुपद मंदिर, अक्षयवट और फल्गु नदी पर श्रद्धालु की ओर से पिंडदान और तर्पण करेंगे। पूरा अनुष्ठान वीडियो रिकॉर्ड कर पेन ड्राइव में उपलब्ध कराया जाएगा।

अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए श्रद्धालु 8544418408 या 8294307690 पर संपर्क कर सकते हैं।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch