October 17, 2024

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर वाल्मीकि रामायण पाठ, भजन कीर्तन का हुआ आयोजन


रिपोर्ट, अश्विनी श्रीवास्तव
चित्रकूट। प्रभु श्रीराम के आदर्श को लिपिबद्ध कर संपूर्ण सृष्टि को कालजई रचना रामायण का अनुपम उपहार देने वाले आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर वाल्मीकि रामायण पाठ भजन कीर्तन, हवन वाल्मीकि आश्रम लालपुर में किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, महंत भरत दास महाराज उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम सभी संत महात्माओं एवं जनप्रतिनिधियों ने वाल्मीकि की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। साथ ही तमशा नदी का पूजा अर्चन एवं आरती की। इसके बाद सभी संत महात्माओं एवं जनप्रतिनिधियों ने हरी संकरी पौधे का पौधरोपण किया। साथ ही वाल्मीकि स्थल पर लगे विजय पताका ध्वजारोहण का आरती एवं पूजन किया। इस अवसर पर लोक कलाकार दयाराम रैकवार बांदा द्वारा रामायण पाठ एवं संगीतमय लवकुश प्रसंग प्रस्तुत किया गया। कामदगिरि आरती स्थल विपिन विराट महाराज कि टीम द्वारा रामजय, आरती एवं स्वास्तिक वाचन प्रस्तुत किया गया। साथ ही संत महात्माओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा हवन किया गया।

इस अवसर पर रामलीला समिति बांदा द्वारा लौकिक प्रसंग भी प्रस्तुति किया गया। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन के मार्गदर्शन में वाल्मीकि जयंती पर जनपद के प्रमुख मंदिरों, मठो में पूजन अर्चन एवं आरती भी किया गया।इस मौके पर अध्यक्ष जिला पर्यटन व संस्कृति विभाग आनंद सिंह पटेल, पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, डीआरआई के संगठन सचिव अभय महाजन, भाजपा महामंत्री अश्वनी अवस्थी, आलोक पांडेय, सह प्रांत संघ संचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवा संघ कानपुर प्रान्त वीरेंद्र चतुर्वेदी, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा रामचंद्र कनौजिया, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, मानिकपुर ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चन्द्र निगम, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजापुर निष्ठा उपाध्याय, मुख्य चिकित्साधिकारी भूपेश द्विवेदी, जिला पंचायत राज अधिकारी इंद्र नारायण सिंह, पीओ नेडा एके श्रीवास्तव, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान बगरेही केदारनाथ यादव आदि मौजूद रहे।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch