May 07, 2025

Operation Sindoor Press Conference Live : पाकिस्तान में कैसे आतंकियों पर हुए हमले, जानकारी देगी भारत की 'नारीशक्ति'


Operation Sindoor Live: भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया है. उसने पाकिस्तान और PoK में आतंकी ठिकानों पर हमला किया है. भारत की इस स्ट्राइक में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं. इस स्ट्राइक को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया है. इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात हैं.


ऑपरेशन सिंदूर नाम खुद पीएम मोदी ने रखा है. पीएम मोदी ने ही एक मीटिंग में सेना को इस नाम का सुझाव दिया था. ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान में जैश, लश्कर और हिजबुल मुजाहिद्दीन के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया. इस ऑपरेशन में कम से कम 70 आतंकी मारे गए हैं. भारत के हमले से पाकिस्तान में खलबली मची हुई है.

भारत ने कैसे इस ऑपरेशन को अंजाम दिया, क्या मकसद था और आतंकियों की कितनी कमर तोड़ी, इसे लेकर खुद भारत अब दुनिया को बताने जा रहा है. कुछ देर में तीनों सेनाओं की ऑपरेशन सिंदूर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस है. चलिए जानते हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस की खास बातें.

-दुनिया को ऑपरेशन सिंदूर की भारत की ‘नारीशक्ति’ देगी. ऑपरेशन सिंदूर की प्रेस कॉन्फ्रेंस में आर्मी की ओर से सोफिया कुरैशी मौजूद रहेंगी तो एयरफोर्स की ओर से विंगा कमांडर व्योमिका सिंह होंगी.

-ऑपरेशन सिंदूर की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दो महिला अफसर विदेश सचिव के साथ मौजूद रहेंगी. आर्मी से कर्नल सोफिया क़ुरैशी होंगी तो वहीं, एयरफोर्स से विंग कमांडर व्योमिका सिंह मौजूद रहेंगी.

जी हां, ऑपरेशन सिंदूर पर तीनों सेनाओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली है. नेशनल मीडिया सेंटर में यह प्रेस कॉन्फ्रेंस आज सुबह 10 बजे होगी. ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े मामले पर होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए मंच पर भारतीय तिरंगे के साथ तीनों सेनाओं के झंडे भी लगाए गए हैं. यह देश की एकता और पाकिस्तान के खिलाफ तीनों सेनाओं की एकजुटकता का प्रतीक है.सेना के साथ विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल होंगे.



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch