October 25, 2024

पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं कंपोजिटव विद्यालय मे छलांग कार्यक्रम का आयोजन


रिपोर्ट, अश्विनी श्रीवास्तव 

चित्रकूट। पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं कंपोजिटव विद्यालय मे छलांग कार्यक्रम  आयोजन किया जा रहा है।रामनगर  ब्लॉक के 38 स्कूलों में , कर्वी ब्लॉक के 12 स्कूलों में राम कृपा एजुकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट  चित्रकूट के द्वारा  50 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा आधारित गतिविधि का संचालन ट्रस्ट द्वारा  सितंबर माह 2023  से नवम्बर 2024  ELms sports foundation एवं पिरामल फाउंडेशन के सहयोग से किया जा रहा है .


जिसमें विद्यालय मे बच्चो की शारीरिक और मानसिक विकास के लिए प्रोग्राम किया जा है और पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुर्जनपुरवा के प्रधानाचार्य ने बताया की इस प्रोग्राम से बच्चो को वहुत सहायता मिली है और बच्चो की उपस्थित मे भी सुधार हुआ है। ऐसे प्रोग्राम बच्चो को हमेशा कारया जाय जिससे बच्चो को खेल के साथ पढ़ाई मे भी सहायता मिली है रवि द्विवेदी द्वारा बच्चो को अलग तरह की एक्टिविटी जैसे शेर शिकारी , रुमाल -झपट्टा,  बर्फ पानी, खो -खो ,बिल्डर एवं बुलडोजर ,डू द एडिशन, कौआ -कोयल जैसे दर्जनों खेल गतिविधि कराके बच्चों के अंदर मानसिक ,शारीरिक एवं सामाजिक  भावना विकसित की जा रही है साथ ही बच्चों में प्लानिंग करने का कौशल ,सोचने की एवं निर्णय लेने की भावना उत्पन्न की जा रही इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से छलांग प्रोग्राम के प्रोग्राम मैनेजर जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ,फील्ड कोऑर्डिनेटर , रवि  द्विवेदी,राहुल नंदन, और ब्रजेश के द्वारा  सक्रिय भूमिका निभाई जा रही है।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch