Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 लोगों की जान गई, के बाद केंद्र सरकार ने आज, 24 अप्रैल 2025 को सर्वदलीय बैठक बुलाई है।
इस बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह और अन्य प्रमुख नेता शामिल होंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य हमले के बाद की स्थिति, सुरक्षा उपायों, और पाकिस्तान के खिलाफ भविष्य की रणनीति पर चर्चा करना है।
पहलगाम हमले को लेकर एनआईए ने शुरू की जांच
पहलगाम हमले को लेकर एनआईए ने जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर जांच शुरू कर दी है. अगर डॉक्टरों की अनुमति मिली तो एनआईए घायलों का बयान दर्ज करेगी. पिछले कुछ दिनों में इंटरसेप्ट की गई चैट का विश्लेषण भी किया जा रहा है. NIA और अन्य एजेंसियां कुछ स्थानीय कश्मीरी लोगों के विदेशी आतंकवादियों की मदद करने की भी जांच कर रही है.
पाकिस्तान में बुलाई गई हाई-लेवल मीटिंग
भारत के एक्शन के बाद पाकिस्तान में खौफ का माहौल है. पाकिस्तान में एक हाई-लेवल मीटिंग बुलाई गई है. राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक बुलाई गई है. इसमें पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीर मुनीर भी शामिल होंगे.