April 23, 2025

Pahalgam Terrorist Attack : 2 पाकिस्तानी टेररिस्ट भी पहलगाम हमले में शामिल... तीन संदिग्धों के स्केच जारी


Pahalgam Terrorist Attack : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 पर्यटकों की जान लेने वाले आतंकियों की पहली स्केच सामने आ गई है. इन आतंकियों की पहचान आसिफ फौजी, सुलेमान साह और अबू तल्हा के रूप में की गई है. ये आतंकी द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के बताए जा रहा है. यह आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा का सहयोगी है. ये स्केच इस आतंकी हमले के चश्मदीद लोगों से पूछताछ करके तैयार करवाई गई है. सूत्र के मुताबिक, केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए अब TRF के हर आतंकियों की तस्वीरों को उस स्केच से मिलान करवाया जाएगा.

बताया जा रहा है कि पर्यटकों पर चुन-चुनकर गोलियां बरसाने के बाद ये आतंकी पास के पहाड़ी जंगल में जा छुपे हैं. उन्हें पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों की तरफ से सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

इन आतंकियों के पहलगाम पहुंचने का रूट भी सामने आया है. सुरक्षाबलों से जुड़े सत्रों के मुताबिक, अभी तक की तफ्तीश में पता चला है कि ये आतंकी करीब 2 हफ्ते पहले ही भारतीय सीमा के अंदर दाखिल हुए थे. फिर वे राजौरी से वधावन होते हुए पहलगाम पहुंचे. यह रियासी उधमपुर का इलाका पड़ता है.

शाह बोले-छोड़ेंगे नहीं

अमित शाह ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट किया, “भारी मन से पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. भारत आतंक के आगे नहीं झुकेगा. इस कायराना आतंकी हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.”




Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch