May 09, 2025

पाकिस्तान की साइबर साजिश: खतरनाक फाइल पर क्लिक से होगा बड़ा नुकसान, सरकार की चेतावनी


'Dance of the Hillary : भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहा तनाव बढ़ता जा रहा है. भारतीय सेना पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे सभी हमलों नाकाम कर रही है. ऐसे में पाकिस्तान एक बार फिर साइबर अटैक करने की कोशिश कर सकता है. इसे लेकर केंद्र सरकार ने भी चेतावनी जारी की है. केंद्र सरकार की कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने सोशल मीडिया से लेकर फाइनेंशियल और भी अन्य क्रिटिकल सेक्टर को अपनी साइबर सुरक्षा स्ट्रांग करने की सलाह दी है. ऐसे में आम नागरिक को भी इससे सुरक्षित रहने और अलर्ट रहने की जरूरत है. क्योंकि, हो सकता है कि आपको भी साइबर अटैक जैसी परेशानी झेलनी पड़ सकती है. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने वाले हैं, जिससे आप किसी भी तरह के साइबर अटैक से सुरक्षित रहे.

केंद्रीय वित्त मंत्री आज शाम बैंकों और वित्तीय संस्थानों की साइबर सुरक्षा तैयारियों पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

भूल कर भी न शेयर करें पर्सनल जानकारी
जिस तरह की स्थिति अभी देश में चल रही है इसका फायदा स्कैमर्स उठा कर आपसे किसी भी बहाने से पर्सनल जानकारी लेने की कोशिश करेंगे. ऐसे में कुछ भी हो जाए किसी के साथ अपने पर्सनल डिटेल्स जैसे आधार-पैन नंबर, बैंक डिटेल्स या फिर ओटीपी शेयर न करें. अगर कॉल पर सामने वाला सरकारी प्रोसेस का नाम लेकर आपसे बात करें तो एक बार पूरी तरह से जांच-पड़ताल करने के बाद ही कोई कदम उठायें. बिना सोचे-समझे कोई भी जानकारी न शेयर करें.

हमेशा स्ट्रांग पासवर्ड का करें इस्तेमाल
सोशल मीडिया से लेकर किसी भी साइट पर हमेशा स्ट्रांग पासवर्ड का इस्तेमाल करें. आसान पासवर्ड को हैक करना हैकर्स के लिए बहुत ही आसान है. ऐसे में जरूरी है कि आप अपने पासवर्ड को लेकर सचेत रहे. अगर आप भी अपने डेट ऑफ बर्थ या किसी भी नॉर्मल नंबर जैसे आसान पासवर्ड का इस्तेमाल करते हैं तो फिर अभी ही अपना पासवर्ड बदल दें और कुछ कठिन सा पासवर्ड सेट कर दें. स्ट्रांग पासवर्ड बनाने के लिए आप अपने पासवर्ड में बड़े और छोटे अक्षरों के साथ नंबर्स और स्पेशल कैरेक्टर्स जैसे @, #, $ (G@@gle 2526) का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस तरह के पासवर्ड को हैक करना ठगों के लिए आसान नहीं होगा. साथ ही ध्यान रहे कि आप हर जगह अलग पासवर्ड सेट कर रहे हैं.

अनजान लिंक या मेल पर क्लिक न करें
आज के समय में हैकर्स के लिए सबसे आसान तरीका है फर्जी लुभाने वाले मैसेज. इन मैसेज, मेल में अक्सर लोगों को झांसे में फंसाने वाली बात (बेहतरीन ऑफर्स, नौकरी और लोन) लिखी होती है. ऐसे में भूल कर भी इस तरह के लिंक पर क्लिक न करें. क्योंकि, आपके क्लिक करते ही लिंक में छुपा वायरस आपके कंप्यूटर या फोन में आ सकता है. जिससे आपके पर्सनल डेटा चोरी हो सकते हैं.

ऑन रखें टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन
बैंकिंग से लेकर ईमेल हो या फिर कोई भी सोशल मीडिया अकाउंट हमेशा उसके टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को ऑन करके रखे. टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन यानी 2FA एक सिक्योरिटी फीचर है जो आप तक स्कैमर्स और ठगों को पहुंचने नहीं देता. इस फीचर से आपको यह फायदा होगा की जब भी कोई आपके अकॉउंट को हैक करने की कोशिश करेगा तो आपको पता चल जाएगा. क्योंकि, इस फीचर के ऑन करने के बाद अगर कोई आपके अकाउंट में लॉगिन करने की कोशिश करेगा तो पहले आपके पास एक ओटीपी या नोटिफिकेशन आएगा. जिससे आपको पता चल जाएगा कि कोई आपके अकाउंट को कोई हैक करने की कोशिश कर रहा है.

पब्लिक WiFi से रहे कोसों दूर
मॉल, कैफे, रेलवे स्टेशन या फिर कहीं और के WiFi का अगर आप इस्तेमाल कर रहे हैं तो फिर आप बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं. दरअसल, हैकर्स आसानी से इस तरह के नेटवर्क से जुड़ सकते हैं और आपका पर्सनल डेटा (बैंक डिटेल्स, पासवर्ड या चैट) चोरी कर सकते हैं. ऐसे में अगर आप बाहर WiFi का इस्तेमाल कर रहे हैं तो फिर बैंकिंग, ऑनलाइन शॉपिंग या कहीं भी संवेदनशील साइट पर लॉगिन करने से बचें.



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch