January 29, 2025

महाकुंभ में भगदड़ से PM मोदी दुखी, लिखा- योगीजी के संपर्क में हूं


Mahakumbh Stampede : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज महाकुंभ में हुए दर्दनाक हादसे पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने आज तड़के हुए हादसे पर संवेदना जाहिर करते हुए घायलों के स्वस्थ होने की कामना की है। पीएम मोदी लगातार उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के संपर्क में हैं। उन्होंने जरूरी निर्देश दिए हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने घटा को लेकर एक्स पर लिखा- 'प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'

उन्होंने आगे लिखा कि स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है। इस सिलसिले में मैंने मुख्यमंत्री योगी जी से बातचीत की है। और मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं।'



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch