The Sabarmati Report : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला सोमवार शाम 7 बजे संसद भवन के बाल योगी ऑडिटोरियम में फिल्म द साबरमती रिपोर्ट देखेंगे. इस मौके पर उनके साथ कई केंद्रीय मंत्री भी होंगे. यह फिल्म 2002 के गोधरा कांड पर आधारित है.
उस वक्त गुजरात के गोधरा स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस में आगजनी की घटना में 60 से अधिका कार सेवकों की झुलसने से मौत हो गई थी. इसके बाद राज्य में भीषण दंगे भड़के थे. उसमें हजारों की संख्या में लोगों की मौत हुई थी. इन घटनाओं ने पूरी दुनिया के हिला कर रख दिया था.
द साबरमती रिपोर्ट सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. इस फिल्म में विक्रांत मेसी ने एक पत्रकार की भूमिका निभाई है. हालांकि, विक्रांत के चाहने वालों के लिए एक बड़ी खबर आई है. विक्रांत ने सोमवार सुबह की एक पोस्ट में बताया कि वह अब एग्टिंग से संन्यास ले रहे हैं. पीएम मोदी अपने साथियों के साथ इस फिल्म को देखेंगे.