October 03, 2024

सरकारी संपत्ति खुर्द बुर्द करने में जुटे प्राचार्य, सूखे पेड़ की आड़ में बेचे गए हरे पेड़


रिपोर्ट,अश्विनी श्रीवास्तव
चित्रकूट। गोस्वामी तुलसीदास राजकीय महाविद्यालय की सरकारी संपत्ति खुर्द बुर्द करने में जुटे प्राचार्य ने सूखे पेड़ो की आड़ में बेचे कई हरे पेड़। बता दे कि डिग्री कालेज में 14 सूखे पेड़ शीशम और दो यूकेलिप्टस के पेड़ों का वन विभाग से आकलन कराया गया था जिसकी कीमत मात्र 13124 रुपये आंकी गयी थी।

यह सेटिंग शिवरामपुर में आरा मशीन चलाने वाले दिनेश शुक्ला ने प्राचार्य विनय कुमार चौधरी से मिलकर की थी और अपने 4 लोगो के नाम देकर 14हजार रुपये में महाविद्यालय की बेसकीमती लकड़ी हड़पने की जुगत में था किंतु इस बात की भनक दूसरे लकड़ी ठेकेदारों को भी लग गयी थी जिससे महाविद्यालय प्रशासन द्वारा बीते 25 सितम्बर 2024 को विद्यालय परिसर में बोली रखी गयी थी जिसकी बोली 1 लाख रुपये तक पहुची थी किंतु एक लाख की बोली लगाने वाले ठेकेदार ने अपनी जमानत राशि छोड़ दी थी और उसके बाद 95 हजार रूपये की बोली दिनेश शुक्ला ने लगाई थी लेकिन उसने भी जमानत राशि छोड़ दिया था और फिर दिनेश शुक्ला ने अपने आदमी पन्नूलाल से 82 हजार में बोली लगवाई थी.

जिसके नाम पर 13124 रुपये कीमत के पेडो को 82 हजार जमाकर खरीद लिया किंतु बीते रविवार को दिनेश शुक्ला ने डिग्री कालेज परिसर में लगे आकलन से अलग यूकेलिप्टस और शीशम के पेड़ काटकर लगभग 7 ट्रक लकड़ी ढो कर ले गया जबकि प्रधानाचार्य विनय कुमार चौधरी महाविद्यालय परिसर में बने अपने आवास में मौजूद रहे। महाविद्यालय के कर्मचारियों ने बताया कि जिन पेड़ो की नीलामी की गई थी वो पेड़ अभी भी परिसर में मौजूद है और बिना परमिट वाले हरे पेड़ काटे गए है। इस बात की भनक जब अन्य ठेकेदारों को लगी तो उन लोगो ने जाकर हंगामा काटा तो प्राचार्य ने कार्यवाही का अस्वासन दिया है।

किंतु अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई है। साथ ही महाविद्यालय परिसर के दूसरे पेड़ भी छतिग्रस्त हो गए है और बाउंड्रीवाल का भी काफी हिस्सा टूट गया है। इस दौरान मीडिया के पहुचने पर सम्बंधित ब्यक्ति दिनेश शुक्ला द्वारा मैनेज करने का भी प्रयास किया गया लेकिन उसका यह प्रयास निर्थक रहा अब देखना यह होगा कि महाविद्यालय के जिम्मेदार प्राचार्य के और अबैध तरीके से लकड़ी काटकर ले जाने वाले दिनेश शुक्ला के विरुद्ध कोई कार्यवाही होती भी है या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीरो टोलरेंश वाली नीति को पलीता लगाया जाएगा ये वक्त ही बताएगा।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch