September 13, 2025

प्रियंका का सवाल: ऑपरेशन सिंदूर जारी, फिर पाकिस्तान से मैच की इजाज़त किसने दी?


नई दिल्ली/दुबई। शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने 14 सितंबर को दुबई में होने वाले भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच का कड़ा विरोध किया और हाल ही में हुई आतंकी घटनाओं के मद्देनजर इसे रद्द करने की मांग की।

प्रियंका चतुर्वेदी ने अमेरिका में बनाए गए एक वीडियो में कहा कि उन्होंने बीसीसीआई अध्यक्ष को मैच रद्द करने के लिए पत्र लिखा था। उनका कहना है कि पाकिस्तानी क्रिकेटर अक्सर सोशल मीडिया पर भारत और ऑपरेशन सिंदूर का अपमान करते पाए गए हैं।

प्रियंका का बयान

चतुर्वेदी ने कहा,- "एशिया कप के तहत, 14 सितंबर को दुबई में भारत-पाकिस्तान मैच होना है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद मैंने संसदीय प्रतिनिधिमंडल के दौरे के दौरान यह तय किया था कि पाकिस्तान के साथ कोई बातचीत या व्यापार नहीं होगा। पहलगाम में 26 युवाओं की जान गई और 26 महिलाएं विधवा हुईं। पाकिस्तान को करारा जवाब देने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया।"

उन्होंने आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर जारी रहने की स्थिति में पाकिस्तान के साथ मैच आयोजित करने का फैसला समझ से परे है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री से भी आग्रह किया था कि बीसीसीआई से मैच रद्द करने का अनुरोध करें।

प्रियंका ने नागरिकों से अपील की कि वे 26 शोकाकुल परिवारों के साथ खड़े हों और पाकिस्तान के खिलाफ एकजुटता दिखाएं। उनका कहना था कि तब तक पाकिस्तान के खिलाफ खेलना उचित नहीं जब तक पाकिस्तानी खिलाड़ी आतंकवादियों का समर्थन करना बंद नहीं करते।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch