Pub Roof Collapse: चेन्नई में सेख्मेट क्लब के अंदर रिनोवेशन के दौरान छत गिर गई. हादसे मे मलबे में दबकर तीन लोगोंं की मौत हो गई. क्लब में सीलिंग गिरने से ये हादसा हुआ है. पुलिस के मुताबिक, बार के सामने ही मेट्रो रेल का काम चल रहा था. फिलहाल, अभी भी बचाव अभियान जारी है.
संयुक्त आयुक्त पूर्वी जोन धर्मराज ने कहा, इस पूरे हादसे की जांच शुरू कर दी गई है. मलबा हटा दिया गया है. जिन तीन लोगों की मौत की खबर है, वे तीनो क्लब के ही कार्यकर्ता थे. सिटी पुलिस की एक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘इमारत की पहली मंजिल की कंक्रीट की छत बृहस्पतिवार को अचानक ढह गई।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि पहली मंजिल पर मौजूद तीन लोग – मणिपुर के मैक्स (22), लल्ली (24 वर्षीय ट्रांसजेंडर) और 48 वर्षीय साइक्लोन राज की इस घटना में मौत हो गई। विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस संबंध में मामला दर्ज किया जाएगा और तदनुसार जांच की जाएगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने पहले कहा था कि पीड़ित पब के कर्मचारी थे।