रिपोर्ट, अश्विनी श्रीवास्तव
चित्रकूट l रानीपुर टाइगर रिजर्व को एक और राजपत्रित अधिकारी मिल गए हैं l सीधी भर्ती से वर्ष 2002 में वन दरोगा बने हरिशंकर सिंह का क्षेत्रीय वनाधिकारी (राजपत्रित अधिकारी ) में प्रमोशन हुआ है l उनके प्रमोशन पर जिला गंगा समिति के सदस्यों समेंत वन विभाग के अधिकारियों -कर्मचारियों ने प्रसन्नता जताई है l
हरिशंकर सिंह वर्ष 2002 में सीधी भर्ती में वन दरोगा बने थे l वर्ष 2018 में उनका चयन उप क्षेत्रीय वनाधिकारी पद में हुआ l 15 अक्टूबर वर्ष 2024 को अब उनकी पदोन्नति क्षेत्रीय वनाधिकारी (राजपत्रित अधिकारी ) के रूप में हुई है l हरिशंकर सिंह वन विभाग में बेहद ही कर्मठ अधिकारी के रूप में ख्याति लब्ध हैं l उनके प्रमोशन पर जिले के अधिकारी कर्मचारियों ने प्रसन्नता जताई है l इसके साथ ही जिले में स्थित रानीपुर टाइगर रिजर्व को एक नया राजपत्रित अधिकारी मिल गया है l जिला गंगा समिति के सदस्य आशीष रघुवंशी, अजीत सिंह आदि ने भी प्रसन्नता जताई है और हरिशंकर सिंह को बधाई दी है l