July 02, 2023

महाराष्ट्र की सियासत पर बोले राउत- यह सब ज्यादा दिन नहीं चलेगा


नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र में एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अजित पवार 19 राकांपा विधायकों के साथ महाराष्ट्र की शिंदे सरकार में शामिल हो गए और रविवार को ही राजभवन मंत्री पद की शपथ भी ग्रहण की। अजित पवार ने महाराष्ट्र सरकार में डिप्टी सीएम पद की शपथ ग्रहण की है। अजित पवार के गुट का दावा है कि उनके पास 40 एनसीपी विधायकों का समर्थन है।


वहीं महाराष्ट्र के इस सियासी घटनाक्रम पर संजय राउत की तरफ से भी बयान आया। उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने कहा कि कुछ लोगों ने महाराष्ट्र की राजनीति को साफ करने का बीड़ा उठाया है। उन्हें अपने तरीके से चलने दो, मेरी अभी शरद पवार जी से बात हुई है उन्होंने कहा, 'मैं मजबूत हूं। हमें लोगों का समर्थन प्राप्त है, हम उद्धव ठाकरे के साथ फिर से सब कुछ पुनर्निर्माण करेंगे। जी हां, लोग इस गेम को ज्यादा दिनों तक बर्दाश्त नहीं करेंगे।



वहीं राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम पर निशान साधा है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका में जिस लोकतंत्र की जननी के बारे में बात कर रहे थे, वह यही है।




Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch