June 06, 2025

RBI ने फिर घटाया रेपो रेट: 5 महीने में तीसरी बार 0.50% की कटौती, अब 5.50%, लोन EMI में और राहत


RBI Repo Rate Cut: आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने रेपो रेट में कटौती का ऐलान कर दिया है। अब यह 0.50% घटकर 5.50% हो गई है। मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी मीटिंग RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने लिया है। बता दें कि यह मीटिंग 4 जून से हो रही थी।

रेपो रेट में कुल 1% की कटौती हुई
इसी साल फरवरी में हुई मीटिंग में ब्याज दरों को 6.5% से घटाकर 6.25% कर दिया गया था। ये कटौती मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने करीब पांच साल बाद की थी। फिर अप्रैल में हुई मीटिंग में भी ब्याज दर 0.25% घटाई गई और अब तीसरी बार दर घटाई गई है। यानी, मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने तीन बार में ब्याज दर को 1% घटाया है।

रेपो रेट के घटने से क्या होगा?
रेपो रेट घटने के बाद बैंक भी हाउसिंग और ऑटो जैसे लोन्स पर ब्याज दरें कम कर सकते हैं। वहीं, ब्याज दरें कम होंगी तो हाउसिंग डिमांड बढ़ेगी। ज्यादा लोग रियल एस्टेट में निवेश कर सकेंगे। आरबीआई जिस ब्याज दर पर बैंकों को लोन देता है उसे रेपो रेट कहते हैं। रेपो रेट कम होने से बैंक को कम ब्याज पर लोन मिलेगा। जब बैंक को लोन सस्ता मिलता है, तो वो अकसर इसका फायदा ग्राहकों को पास कर देते हैं।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch