RCB Victory Parade : आईपीएल में 18 साल बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जीत दर्ज की। इस जीत की खुशी में बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया था। इस दौरान वहां भगदड़ मचने की वजह से 11 लोगों की मौत हो गई है, वहीं कुछ लोगों के घायल होने की सूचना भी मिल रही है। बता दें कि कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में काफी संख्या में क्रिकेट फैन्स इकट्ठा हुए थे। इस दौरान मची भगदड़ में एक शख्स की मौत हो गई है, वहीं 50 से अधिक लोगों के घायल होने की भी आशंका है। बता दें कि पुलिस ने घायलों और बेहोश हुए लोगों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।
कैसे मची चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़?
रिपोर्ट्स की मानें तो आरसीबी की विक्ट्री परेड में शामिल लोग बड़ी संख्या में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मौजूद थे. पुलिस ने उन्हें काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया और इसके बाद भगदड़ मच गई. विक्ट्री परेड का आगाज शाम 5 बजे होना था लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. खिलाड़ी कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया से मिलने विधानसभा पहुंचे हैं और इसके बाद खिलाड़ियों की टीम बस चिन्नास्वामी स्टेडियम तक जाएगी. यहां बड़ी बात ये है कि पूरे रास्ते पर हजारों की संख्या में लोग हैं, जिसके बाद उन्हें संभालना मुश्किल हो गया है.
आरसीबी की जीत का जश्न मातम में बदलता नजर आ रहा है. सवाल ये है कि आखिर इस भगदड़ की वजह क्या है? आखिर किसने भीड़ पर लाठीचार्ज का आदेश दिया? कौन है इस बड़े हादसे का जिम्मेदार? ये फैंस अपनी टीम की जीत पर काफी खुश थे. बता दें आईपीएल 2025 के फाइनल में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से मात दी. आरसीबी ने पहली बार आईपीएल का खिताब जीता. इस जीत के बाद से ही कर्नाटक समेत कई शहरों में जीत का जश्न मनाया गया लेकिन अब इस टीम की विक्ट्री परेड के दौरान जो हादसा हुआ है उसने इस जीत को फीका कर दिया है.