February 19, 2025

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, बीजेपी विधायक दल की बैठक में फैसला, कल शपथ ग्रहण


दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह सस्पेंस खत्म हो गया है। रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। बैठक के बाद विधायक दल का नेता एलजी ऑफिस जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेगा, जिसे एलजी मंजूरी के लिए राष्ट्रपति भवन भेजेंगे। उसके बाद गुरुवार को रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा।

विधायकों की बैठक में लिया गया फैसला

बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ ने विधायकों से एक-एक कर बातचीत की और सभी की राय जानने के बाद रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा की गई. इससे पहले मुख्यमंत्री पद के लिए कई नाम चर्चा में थे, लेकिन रेखा गुप्ता ने सबको पीछे छोड़ते हुए बाजी मार ली. उनके नाम की घोषणा के साथ ही पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल बन गया और समर्थकों ने जमकर खुशी मनाई.

कौन हैं रेखा गुप्ता

वे मौजूदा समय में दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। 50 वर्षीय रेखा का जन्म हरियाणा के जींद जिले में स्थित नंदगढ़ गांव में 1974 में हुआ था। उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी पद पर थे। 2007-09 के दौरान एमसीडी में महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की दो साल तक अध्यक्ष रहीं।

फिर दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव रहीं। 2010 में उन्हें भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य की जिम्मेदारी दी गई। रेखा गुप्ता को 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से चुनाव में उतारा गया। लेकिन इस दोनों ही चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लांकि, 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने वंदना कुमारी को बड़े अंतर से हरा दिया।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch