October 14, 2024

प्रख्यात समाजसेवी हरस्वरूप का निधन


रिपोर्ट, अश्विनी श्रीवास्तव
चित्रकूट। जिले के प्रमुख उद्योगपति एवं वरिष्ठ पत्रकार विवेक अग्रवाल - अजय अग्रवाल के पिता श्री हर्ष स्वरूप अग्रवाल का दशहरा के दूसरे दिन आकस्मिक निधन हो गया ‌। वह लगभग 100 वर्ष के थे और बहुत ही प्रख्यात समाजसेवी धर्मात्मा थे गरीबों व जरूरतमंदों की हमेशा सेवा करते थे। यही वजह है कि ऐसी पुण्य आत्मा को एक दिन पहले प्रभू श्रीराम बाल रूप में जाकर आशीर्वाद देते हैं उनके परिजन भगवान से कहते हैं कि प्रभछ ये बहुत दिनों से बीमार हैं प्रभु इन्हें मुक्ति दीजिए , फिर किया था प्रभु श्री राम उन्हें स्वयं आशीर्वाद देकर गए और दूसरे दिन को स्वर्ग सिधार गए, ऐसे में ही माना जा रहा है कि इस कलयुग में भी प्रभु श्री राम चित्रकूट में विद्यमान है चित्रकूट की महिमा इससे सिद्ध होती है कि आज भी प्रभु श्री राम चित्रकूट में विचरण कर रहे हैं लेकिन कलयुग में मानव को दिखाई नहीं देते , जो पुण्य आत्मा हैं उनको किसी न किसी रूप में दर्शन देते हैं । और खुद चलकर आशीर्वाद देने आते हैं जैसे उद्योगपति विवेक अग्रवाल के पिता हरस्वरूप को भगवान आशीर्वाद देने उनके घर पहुंचे थे ।

उनका अंतिम संस्कार मंदाकिनी तट पुल घाट में गमगीन भवन में किया गया इस मौके पर हजारों लोगों ने उन्हें अश्रुपूरित अंतिम विदाई दी । छोटे पुत्र अजय अग्रवाल ने मुखाग्नि दी



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch