August 21, 2025

छठ-दिवाली पर घर वापसी आसान, रेलवे देगा 20% किराया छूट


पटना। दिवाली और छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने बड़ा ऐलान किया है। इस बार दो महीनों तक 12,000 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। साथ ही, यात्रियों को राहत देते हुए वापसी टिकट पर 20% किराया छूट दी जाएगी। यह छूट 13 से 26 अक्टूबर तक यात्रा करने वाले यात्रियों की 17 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच वापसी टिकट पर लागू होगी।

नई ट्रेनों में अमृत भारत एक्सप्रेस, बुद्ध सर्किट ट्रेनें और वंदे भारत भी शामिल हैं। इनमें गया से दिल्ली, सहरसा से अमृतसर, मुजफ्फरपुर से हैदराबाद तक अमृत भारत ट्रेनें चलेंगी, जबकि बुद्ध सर्किट ट्रेनें बिहार के कई धार्मिक स्थलों को जोड़ेगी। इसके अलावा, पूरैना से पटना तक वंदे भारत ट्रेन भी शुरू होगी।

त्योहारों पर बिहार लौटने वाले प्रवासी मजदूरों और यात्रियों में रेलवे के इस फैसले से खुशी की लहर है। यात्रियों का मानना है कि स्पेशल ट्रेनें शुरू होने से टिकट और सफर की दिक्कतें काफी कम होंगी।

रेलवे ने बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने के लिए भी योजनाएं घोषित की हैं, जिनमें बक्सर-लखीसराय के बीच तीसरी-चौथी लाइन, पटना रिंग रेलवे, नई रेल लाइनें और आरओबी-आरयूबी निर्माण शामिल हैं।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch