August 20, 2025

BIG NEWS : लोकसभा में हंगामा: PM-CM और मंत्रियों को हटाने वाला बिल पेश, विपक्ष ने फाड़ी कॉपी - JPC को भेजा गया


नई दिल्ली। लोकसभा में आज उस समय भारी हंगामा देखने को मिला जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्रियों को हटाने संबंधी बिल पेश किया। इस बिल के तहत अगर किसी गंभीर आपराधिक मामले में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या किसी मंत्री को गिरफ्तार किया जाता है, तो उन्हें पद से हटाया जा सकेगा।

गृहमंत्री ने संविधान (130वां संशोधन) विधेयक, 2025, केंद्र शासित प्रदेश सरकार (संशोधन) विधेयक, 2025 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2025 सदन में पेश किए। शाह ने कहा कि बिल को पहले सेलेक्ट कमेटी और बाद में संयुक्त संसदीय समिति (JPC) को भेजा जाएगा।

विपक्ष का जोरदार विरोध

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि यह संवेदनशील विधेयक है और इसका राजनीतिक दुरुपयोग होगा।

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इसे संविधान के शक्ति-विभाजन के सिद्धांत का उल्लंघन बताया और कहा कि सरकार देश को Police State बनाने पर तुली हुई है।

एन.के. प्रेमचंद्रन ने पूछा कि इतनी जल्दबाजी क्यों की जा रही है।

सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने तीनों बिलों को संविधान-विरोधी और न्याय-विरोधी बताया।

सदन में हंगामा और नारेबाजी

  • जैसे ही बिल पेश किया गया, विपक्षी सांसदों ने बिल की कॉपी फाड़कर गृहमंत्री की ओर फेंकी।
  • टीएमसी सांसदों ने शुरुआत से ही वेल में नारेबाजी की।
  • कांग्रेस के के.सी. वेणुगोपाल ने बिल की कॉपी फाड़कर उछाल दी, जिसके बाद सभी कांग्रेस सांसद वेल में उतर आए।
  • सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने भी कॉपी फाड़ दी और पार्टी के सांसद नारेबाजी करते हुए वेल में पहुंचे।
  • स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा।

सत्ता पक्ष का जवाब

सत्ता पक्ष के कई सांसद जैसे रवनीत बिट्टू, कमलेश पासवान, किरण रिजिजू और शतीश गौतम गृहमंत्री के बचाव में आगे आए और विपक्षी सांसदों को रोकने की कोशिश की।
इस दौरान अमित शाह खुद भी अपने पक्ष के सांसदों को शांत कराने का प्रयास करते दिखे।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch