January 22, 2025

ट्रेन में आग की अफवाह से मची भगदड़ : चलती ट्रेन से कूदे यात्री, दूसरे ट्रेन की चपेट में आकर 11 लोगों की मौत


Pushpak Express Accident : लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस बुधवार को शाम 5 बजकर 47 मिनट पर जलगांव के पासे हादसे की शिकार हो गई. दरअसल, जैसे ही ट्रेन महाराष्ट्र के भुजवल स्टेशन से निकलकर जलगांव के परांडे स्टेशन पर पहुंची, वैसे ही ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैल गई. कहा जा रहा है कि इस अफवाह के बाद लोगों ने ट्रेन का चेन पुलिंग कर दिया.

अब तक जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक पुष्पक एक्प्रेस को रोकने के बाद बोगी से लोग कूदने लगे. इसी दौरान दूसरी पटरी से कर्नाटक एक्सप्रेस आ गई. कूदने के दौरान जो लोग कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आए, वो वहीं मारे गए.

घटना के बाद कुछ देर तक दोनों ही ट्रेन में अफरातफरी मच गई. हालांकि, बाद में सिचुएशन कंट्रोल कर दोनों ट्रेन को स्टेशन से रवाना कर दिया गया. इस पूरे हादसे में 11 लोगों के मरने और 40 लोगों के घायल होने की खबर है.

अनुमान है कि अफवाह की वजह से 50 से ज्यादा लोग ट्रेन से कूदे थे. इनमें से वे लोग हादसे के शिकार हो गए, जो चेन पुलिंग के बाद ट्रैक के दाएं ओर कूदे थे. कुछ लोगों के पुल के बीच में कूदने से भी मरने की बात कही जा रही है.

थर्ड एसी में आग की अफवाहें?
वायरल वीडियो में मरने वाले लोगों के शव को ट्रेन के थर्ड एसी के पास देखा जा रहा है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि आग की अफवाह पहले थर्ड एसी में ही फैली है. जहां हादसा हुआ है, वहां से एक छोटी नदी भी गुजरती है. पुल होने की वजह से भी कुछ लोगों के मरने की बात कही जा रही है.

घटना के बाद डीआरएम भुजवल के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. जांच के बाद शवों को स्थानीय अस्पताल भेजा जा रहा है. यहां से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों से संपर्क किया जाएगा.



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch