नई दिल्ली। कांग्रेस ओवरसीज विभाग के प्रमुख सैम पित्रोदा ने पाकिस्तान यात्रा के दौरान कहा कि उन्हें वहाँ “घर जैसा महसूस होता है,” जिससे राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत-पाकिस्तान संबंध तनावपूर्ण हैं।
पित्रोदा ने कहा कि भारत को पाकिस्तान से बातचीत कर संबंध सुधारने चाहिए। उन्होंने नेपाल और बांग्लादेश के साथ भी बेहतर रिश्तों पर ज़ोर दिया और सवाल उठाया कि क्या इन पड़ोसी देशों के साथ भारत के रिश्ते पूरी तरह ठीक हैं।
2019 से अब तक पित्रोदा ने 6 विवादित बयान दे चुके हैं।
पित्रोदा को कांग्रेस में गांधी परिवार का करीबी माना जाता है और उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पार्टी में लाया था।
भाजपा समेत अन्य विपक्षी पार्टियों ने पित्रोदा के बयान की आलोचना करते हुए कांग्रेस पर पाकिस्तान के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगाया है।