October 12, 2024

एसडीएम ने श्रेणी 6 की ग्राम सभा की आबादी की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जा को रुकवाया, मचा हड़कंप


रिपोर्ट,अश्विनी श्रीवास्तव
चित्रकूट। कर्वी तहसील ग्राम पंचायत अकबरपुर के भरतकूप कस्बा में श्रेणी 6 आबादी की ग्राम सभा की जमीन को संज्ञान में लेकर एसडीएम पूजा साहू ने अवैध कब्जा को रुकवाया । जिससे भूमाफियाओं में हड़कंप मच गया है। तहसीलदार के जांचों उपरांत एसडीएम भू माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्यवाही कर सकती हैं ।

आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग की बेश कीमती जमीन पर अवैध कब्जा का मामला सामने आया था। आरोप है कि सुरेश कुमार और महेश कुमार ने ग्राम प्रधान पति से मिलकर के भू माफियाओं को ग्राम पंचायत की श्रेणी 6 की भूमि पर कब्जा कर वहां अवैध निर्माण शुरू करा दिया गया था।

जब इस मामले में जब लेखपाल से सवाल किया गया तो उन्होंने अजीब जवाब देते हुए कहा कि यह जमीन पहले से ही उनके नाम है और धारा 80 की कार्यवाही के तहत वह कानूनी रूप से उनके अधिकार क्षेत्र में आती है। इस बयान के बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया। वहीं, मामले की गंभीरता को समझते हुए उपजिलाधिकारी पूजा साहू ने तुरंत तहसीलदार को जांच कर ग्राम सभा की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को रुकवाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि जमीन सरकारी है और अवैध निर्माण को तुरंत रोका जाएगा।

ग्राम पंचायत के सदस्य अश्विनी कुमार श्रीवास्तव ने एसडीएम को दिए पत्र में अवैध कब्जे की जानकारी देते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि लगभग 5 करोड़ रुपये की सरकारी जमीन पर कब्जा कर भू-माफिया पिलर खड़ा कर रहे हैं और निर्माण कार्य कर रहे हैं। श्रीवास्तव ने यह भी आरोप लगाया कि इस कब्जे में ग्राम प्रधान पति और लेखपाल की मिलीभगत है। एसडीएम पूजा साहू ने कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की जांच शुरू हो चुकी है और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गांव के पंकज सिंह राणा,मनीष शुभम ने इस अवैध कब्जे के खिलाफ प्रदर्शन किया और प्रशासन से न्याय की मांग की। वही ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। मामले की पूरी जांच जारी है और प्रशासन ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch