April 29, 2025

BIG NEWS : पहलगाम हमले के गुनहगारों को सुरक्षाबलों ने घेरा, कश्मीर में मुठभेड़ जारी


Pahalgam Terror Attack : पहलगाम में हमला करने वाले आतंकियों का काम जल्द तमाम होने वाला है. सुरक्षाबलों ने उन्हें ढूंढ निकाला है और कश्मीर में अज्ञात जगह पर उनको मार गिराने का काम हो रहा है. सुरक्षाबलों की उनके साथ मुठभेड़ हो रही है. हालांकि ये एनकाउंटर कहां हो रहा है, इसकी जानकारी हम नहीं देंगे . जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया था. उन्होंने नाम और धर्म पूछकर लोगों पर गोलियां चलाई थी. हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी. मरने वालों में ज्यादातर हिंदू थे.

सूत्रों के मुताबिक, हमले के पीछे आतंकी हाशिम मूसा के हाथ होने के सुराग मिले हैं. मूसा पाकिस्तान का नागरिक है और स्पेशल फोर्सेज का पूर्व पैरा कमांडो है. सूत्रों के अनुसार, हाशिम मूसा पाकिस्तान की स्पेशल सर्विस ग्रुप (SSG) से विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर लश्कर-ए-तैयबा के साथ सक्रिय हो गया. उसे जम्मू-कश्मीर में गैर-स्थानीय नागरिकों, भारतीय और विदेशी पर्यटकों तथा सुरक्षा बलों को निशाना बनाने का निर्देश मिला था.

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से देश में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा है. लोग बदले की मांग कर रहे हैं. सरकार भी इस बार पाकिस्तान को बख्शने के मूड में नहीं है. उसपर लगातार एक्शन हो रहा है. केंद्र की मोदी सरकार ने पाकिस्तान के साथ अपने राजनयिक संबंधों में कटौती कर दी है. सिंधु जल समझौते को भी उसने स्थगित कर दिया है. डिप्लोमैटिक स्ट्राइक के अलावा उसने डिजिटल स्ट्राइक भी की है. उसके कई न्यूज चैनलों को भारत में बंद कर दिया गया है.



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch