April 29, 2025

शरिया अदालत, काजी की अदालत की कोई कानूनी मान्यता नहीं : सुप्रीम कोर्ट


नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने शरिया अदालतों को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने कहा कि शरिया कोर्ट या काजी की अदालत को भारतीय कानून के तहत कोई मान्यता नहीं है और उनके फैसले को मानने की किसी पर भी बाध्यता नहीं. अदालत ने यह भी साफ किया कि ऐसे फैसले केवल उन्हीं पक्षों पर लागू हो सकते हैं जो उन्हें स्वीकार करते हैं, बशर्ते वे दूसरे किसी कानून से विरोधाभासी न हों.

जस्टिस सुधांशु धुलिया और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्ला की बेंच ने यह फैसला 4 फरवरी को सुनाया था, जिसकी डिटेल अब सामने आई है. अपने फैसले में उन्होंने कहा कि शरिया कोर्ट, काजी की अदालत, या दरुल कजा जैसी संस्थाओं को भारतीय संविधान के तहत कोई वैधता नहीं है.

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
अदालत ने 2014 में दिए गए विश्वरंजन मदन मामले के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि ऐसे फैसलों का कोई कानूनी महत्व नहीं है और इन्हें किसी प्रकार की ज़बरदस्ती से लागू नहीं किया जा सकता.

क्या है पूरा मामला
सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने विश्व लोचन मदन बनाम भारत संघ (2014) के फैसले का हवाला दिया, जिसमें कहा गया था कि शरिया अदालतों और फतवों की कोई कानूनी स्वीकृति नहीं है। सुप्रीम कोर्ट में इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका दायर की गई थी। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने फैमिली कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा था जिसमें महिला को भरण-पोषण देने से इनकार कर दिया गया था।

सुप्रीम कोर्ट कैसे पहुंचा केस
फैमिली कोर्ट ने अपने निर्णय में एक ऐसे समझौते पर भरोसा किया था जो 'काजी की अदालत' के समक्ष दायर किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने फैमिली कोर्ट के दृष्टिकोण की आलोचना करते हुए कहा कि काजी की अदालत’, दारुल कजा की अदालत’, व शरिया कोर्ट आदि, चाहे जिस भी नाम से जाने जाएं, कानून में कोई मान्यता नहीं है।

महिला की याचिका पर SC में सुनवाई
याची महिला (पत्नी) का विवाह प्रतिवादी संख्या 2 (पति) से 24 सितंबर 2002 को इस्लामिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ था। 2008 में, पति ने 'दारुल कजा' की अदालत में दोबारा तलाक का मुकदमा दायर किया। इसी वर्ष पत्नी ने भरण-पोषण के लिए फैमिली कोर्ट का रुख किया। 2009 में 'दारुल कजा' की अदालत द्वारा तलाक की अनुमति दिए जाने के बाद 'तलाकनामा' घोषित किया गया।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch