May 23, 2022

ओडिशा की शिबानी दास को 2021 के राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार के लिए चुना गया



नई दिल्ली। सरकारी एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, बरहामपुर, ओडिशा की नर्सिंग अधिकारी शिबानी दास को 2021 के राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार के लिए चुना गया है। अस्पताल के एक अधिकारी ने सोमवार 23 मई 2022 को यह जानकारी दी।

अस्पताल अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि पचास वर्षीय दास को भारतीय नर्सिंग परिषद द्वारा उनकी सेवाओं के लिए, विशेष रूप से कोविड महामारी के दौरान उनकी सेवाओं के आलोक में, देश के इस सर्वोच्च नर्सिंग पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह उनके समर्पण को रेखांकित करता है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एक समारोह में दास को प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान करेंगे। इसके लिए अभी तारीख और समय की घोषणा नहीं की गई है। इस पुरस्कार के लिए दास के चयन की जानकारी राज्य सरकार को दे दी गई है। 

शिबानी दास ने कहा, देश में सर्वोच्च नर्सिंग सम्मान के लिए चुने जाने पर मैं बहुत खुश हूं। यह दूसरों को लोगों की अधिक सेवा करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch