July 24, 2025

महिला के घर आपत्तिजनक स्थिति में मिले एसआई, मोहल्ले वालों ने की पिटाई


इंदौर। शहर के खजराना इलाके में गुरुवार सुबह उस समय हंगामा मच गया, जब एक महिला के घर में आपत्तिजनक हालत में मिले एक एसआई (सहायक उप निरीक्षक) की स्थानीय महिलाओं और लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। मामला तब और बिगड़ गया, जब गुस्साए लोगों ने बिजली के खंभे से बांधने और कपड़े उतारने की कोशिश की। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस बल मौके पर बुलाना पड़ा।

महिला से चल रहा था निजी संबंध
जानकारी के अनुसार, एसआई सुरेश बुनकर खेड़ी इलाके की एक महिला के संपर्क में था, जिसका अपने पति से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि महिला और एसआई के बीच करीब दो महीने से संबंध थे और सुरेश अक्सर महिला के घर आता-जाता था।

 रंगे हाथ पकड़ा गया, नशे में गाली-गलौज का आरोप
गुरुवार सुबह सुरेश जब महिला के घर पहुंचा, तो परिजन और पड़ोसी पहले से सतर्क थे। उन्होंने उसे आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, और आरोप है कि सुरेश उस वक्त नशे में था और गालियां दे रहा था। इसके बाद गुस्साए लोगों ने पिटाई शुरू कर दी। कुछ महिलाओं ने उसे खंभे से बांधने और कपड़े उतारने की भी कोशिश की।

पुलिस ने बल भेजकर बचाया, चार नामजद आरोपी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एसआई को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने चार लोगों को नामजद करते हुए और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 307 (हत्या का प्रयास) समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। कुछ महिलाओं को हिरासत में भी लिया गया है।

विभागीय जांच भी होगी
इस पूरे मामले को लेकर पुलिस विभाग की ओर से आंतरिक जांच भी की जा रही है। यदि एसआई दोषी पाया गया तो विभागीय कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch