October 24, 2024

एसपी ने सैनिक सम्मलेन कर जानी समस्याएं


रिपोर्ट, अश्विनी श्रीवास्तव
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने गुरुवार को थाना बहिलपुरवा में इंटरलाॅकिंग कार्य एवं प्रशासनिक भवन का जीर्णोद्धार कर लोकार्पण किया। साथ ही एक पुलिसकर्मी का मुख्य आरक्षी से उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति होने पर स्टार भी लगाया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर राजकमल की उपस्थिति में थाना बहिलपुरवा परिसर में इंटर लाकिंग कार्य एवं प्रशासनिक भवन का जीर्णोंद्धार का लोकार्पण किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने एवं पुलिस अधीक्षक को स्मृति चिन्ह देकर एवं अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही अरविन्द कुमार का मुख्य आरक्षी से उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति होने पर स्टार लगाकर मुहँ मीठा कराया गया। पुलिस अधीक्षक ने थाना बहिलपुरवा में नियुक्त कर्मचारियों का सैनिक सम्मेलन कर मौजूद सभी कर्मचारियों से डीए, टीए, मेडिकल प्रतिपूर्ती एवं वेतन सम्बन्धित समस्याओं को पूछा गया तथा निदान के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया।

इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक शिवनारायण, थानाध्यक्ष बहिलपुरवा राम सिंह, पीआरओ प्रदीप पाल सहित सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहें।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch