May 03, 2025

शिरगांव मंदिर की ‘जत्रा’ में मची भगदड़, 7 की मौत, 50 से अधिक घायल


गोवा के शिरगांव में बड़ा हादसा हुआ है. यहां आयोजित प्रसिद्ध श्री लैराई जत्रा (धार्मिक यात्रा) के दौरान भगदड़ मच गई. हादसे में 7 लोगों की मौत की खबर है. 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. हादसा शुक्रवार देर रात हुआ. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई. हादसे में घायल को गोवा मेडिकल कॉलेज और मापुसा स्थित नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घटना पर गोवा कांग्रेस ने दुख जताया है.

गोवा के शिरगांव मंदिर में शुक्रवार को वार्षिक जत्रा (धार्मिक जुलूस) के दौरान भगदड़ मचने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.यह हादसा तब हुआ जब भारी भीड़ के बीच अचानक अफरा-तफरी फैल गई, जिससे लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

अफरा-तफरी, एक-दूसरे पर गिरे लोग

चश्मदीदों ने बताया कि भगदड़ के दौरान हालात बेहद डरावने हो गए थे और लोग एक-दूसरे पर गिरते-पड़ते बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे.घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं और तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.अधिकारियों ने अभी तक भगदड़ के पीछे की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, भीड़ ज्यादा होने और उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ.



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch