August 22, 2025

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नसबंदी के बाद छोड़े जाएंगे आवारा कुत्ते


SC Verdict on Stray Dogs: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आवारा कुत्तों को लेकर अहम फैसला सुनाया। अदालत ने कहा कि नसबंदी और टीकाकरण के बाद कुत्तों को उसी इलाके में छोड़ा जाएगा, जहां से उन्हें पकड़ा गया था।

फैसले की मुख्य बातें

  • हिंसक और रेबीज संक्रमित कुत्तों को छोड़ा नहीं जाएगा, उन्हें शेल्टर होम में रखा जाएगा।
  • सार्वजनिक स्थानों पर आवारा कुत्तों को खाना खिलाने पर रोक लगाई गई है।
  • यह आदेश सिर्फ दिल्ली-एनसीआर ही नहीं बल्कि पूरे देश में लागू होगा।

सभी राज्य सरकारों को नोटिस जारी किए जाएंगे और इस मामले से जुड़े हाईकोर्ट में लंबित केस सुप्रीम कोर्ट में स्थानांतरित होंगे।

जस्टिस विक्रम नाथ की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने यह फैसला सुनाया। कोर्ट का यह आदेश डॉग लवर्स के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, क्योंकि पहले दिए गए आदेश पर देशभर में विरोध देखने को मिला था।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch