October 24, 2024

पत्रकार पर लगाया गया आरोप निकला झूठा, होगी कार्यवाही


अश्विनी श्रीवास्तव - सावन साहिल ब्यूरो
मऊ,चित्रकूट। मऊ ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत मनका के प्राथमिक विद्यालय मनका द्वितीय के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार केशरवानी की विद्यालय देरी से आने की शिकायत 30जनवरी 2023 को पत्रकार ने की थी उसी प्रकरण को लेकर अपने बचाव में प्रधानाध्यापक ने करीब 18माह से अपने विभाग के उच्याधिकारियों को गुमराह कर देश के चौथे स्तंभ पर पैसा माँगने का झूठा आरोप लगा कर पत्रकार की जनमानस में छबि खराब करने का कार्य कर रहा था जिसको लेकर पत्रकार द्वारा लगातार 30 जनवरी 2023 से लेकर आज तक उच्याधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहा था।

जिसके क्रम में दिनाक 23 अक्टूबर 2024 दिन बुधवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर रामनगर खंड शिक्षा अधिकारी एक टीम बना कर विद्यालय जांच के लिए पहुंचे और दोनों लोगों का आमने सामने बैठा कर दोनों की बात सुनी तो साफ हुआ की प्रधानाध्यापक द्वारा जो पैसे का आरोप लगाया गया है वह अपने बचाव में व मामले को गुमराह करने के लिए लगाया गया है साथ ही प्रधानाध्यापक ने जाँच अधिकारी के सामने यह बात को स्वीकार किया की जो उसने पैसे का आरोप लगाया है वह झूठा आरोप है जिससे साफ हो गया की प्रधानाध्यापक द्वारा जो आरोप लगाया गया था वह अपने बचाव में लगाया गया था पत्रकार द्वारा कोई पैसा नहीं माँगा गया खाली एक बार पत्रकार द्वारा अपने अखबार को विज्ञापन के लिए बर्ता की गयी थी बांकी कोई पैसा नहीं माँगा गया था अब सबसे बड़ा सवाल यह है की ऐसे प्रधानाध्यापक पर शिक्षा विभाग क्या कार्यवाही करता है।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch