Road Accident : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पिपलोदी गांव में रविवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 15 अन्य घायल हो गए. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. राजगढ़ के जिलाधिकारी हर्ष दीक्षित ने बताया कि घायलों में से 13 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सभी घायलों को 6 से 7 एम्बुलेंस की मदद से राजगढ़ के जिला अस्पताल लाया गया. वहीं, दो लोगों को सिर और छाती पर चोट लगने के कारण बेहतर उपचार के लिए भोपाल भेजा गया है।
बीती रात में जिलाधिकारी ने जानकारी दी थी कि हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई थी. देर रात आंकड़ा बढ़ कर 15 हो गया. हांलांकि, जिलाधिकारी हर्ष दीक्षित ने जानकारी दी, ‘‘मृतकों की संख्या बढ़ने का अनुमान नहीं है क्योंकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों की हालत खतरे से बाहर है.’’ वहीं, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि ये लोग बाराती थे. बारात पड़ोसी राज्य राजस्थान के मोतीपुरा गांव से आई थी और यहां के कुलमपुर जा रही थी. उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक समेत वरिष्ठ अधिकारी दुर्घटनास्थल पर मौजूद हैं।
डीएम ने बताया कि सीएम मोहन यादव के आदेशों के तहत घायलों का समुचित इलाज कराया जा रहा है और हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में राजस्थान के इकलेरा के समीप स्थित मोतीपुरा गांव से तातूडिय़ा परिवार की एक बरात राजगढ़ के पास देहरीनाथ पंचायत के गांव कमालपुर आ रही थी. खामखेड़ा से कुछ दूर पिपलौदी मोड़ पर ट्रैक्टर सड़क से उतरकर खाई में जा गिरा और पलट गया।