April 27, 2024

राम और सीता के लुक में खूब जमी रणबीर और सई पल्लवी की जोड़ी


रामायण' के सेट पर रणबीर कपूर और सई पल्लवी ने शूटिंग शुरू कर दी है। खास बात तो यह है कि उनकी एक्सक्लुसिव फोटोज भी खूब वायरल हो रही हैं।


'रामायण' के सेट से एक्सक्लुसिव फोटोज आईं सामने


बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म 'रामायण' में नजर आएंगे। उनकी इस फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं। रणबीर कपूर के साथ-साथ फिल्म में सई पल्लवी भी मुख्य भूमिका अदा करेंगी। खास बात तो यह है कि दोनों ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इतना ही नहीं, 'रामायण' के सेट से रणबीर कपूर और सई पल्लवी की एक्सक्लुसिव फोटोज भी खूब वायरल हो रही हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं 


भगवान राम के रूप में अद्भुत लगे रणबीर कपूर


​रणबीर कपूर ने 'रामायण' के लिए भगवान राम का रूप अपनाया, जिसमें वह बेहद शानदार लगे। रणबीर कपूर का ये रूप देख कोई भी नतमस्तक हो जाएगा।​


देवी सीता के लुक में प्यारी लगीं सई पल्लवी


सई पल्लवी 'रामायण' में देवी सीता के रोल में नजर आएंगी। सीता माता का लुक अपनाकर वह बेहद खूबसूरत लगीं।


खूब जमी रणबीर और सई पल्लवी की जोड़ी


राम और सीता के तौर पर रणबीर कपूर और सई पल्लवी की जोड़ी देखने लायक रही। मानो इन्हें बनाया ही रामायण के लिए गया हो।


अयोध्या भ्रमण पर निकले राम और सीता


'रामायण' के सेट से आई इन तस्वीरों को देखकर कहा जा सकता है मानो दोनों अयोध्या भ्रमण पर निकले हों।


नितेश तिवारी संग दिखे रणबीर कपूर


रणबीर कपूर भगवान राम का लुक अपनाए नितेश तिवारी के साथ नजर आए। बता दें कि शूटिंग मुंबई में चल रही है।


सई पल्लवी के लुक ने जीता दिल


सई पल्लवी बतौर सीता माता हद से ज्यादा खूबसूरत लगीं। उनके अलावा मानो कोई और इस रोल के लिए फिट होता ही नहीं।


दिवाली पर रिलीज होगी फिल्म


बता दें कि रणबीर कपूर की 'रामायण' 2025 में दिवाली तक रिलीज हो सकती है। इस फिल्म का विश्वस्तर पर भी बोलबाला हो सकता है।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch