June 04, 2025

पाकिस्तानी सीमा के पास आज फिर दिखेगी वायु सेना की ताकत, अभ्यास के लिए NOTAM जारी


नई दिल्ली । पाकिस्तानी सीमा के पास आज फिर भारतीय वायु सेना की ताकत दिखेगी। भारतीय वायुसेना ने आज पाकिस्तान सीमा से सटे दक्षिणी क्षेत्र में एक अहम वायुसेना अभ्यास के लिए NOTAM जारी किया है। इस दौरान एक तय एयरस्पेस को आम हवाई यातायात के लिए बंद रखा जाएगा।

यह एयरस्पेस रिजर्वेशन गुजरात के राजकोट के पास स्थित क्षेत्र में किया गया है, जो पाकिस्तान की सीमा से करीब 100 किलोमीटर दूर है। यह क्षेत्र अरब सागर से सटा हुआ है और स्ट्रेटेजिक तौर पर बेहद अहम माना जाता है।

कब से कब तक होगा

04 जून 2025, दोपहर 3:30 बजे खत्म (UTC): 04 जून 2025, रात 9:00 बजे इस दौरान भारतीय वायुसेना अपनी युद्धक क्षमताओं और तैयारियों को परखने के लिए विशेष अभ्यास करेगी। इस अभ्यास में राफेल, सुखोई-30 और जगुआर जेट सहित फ्रंटलाइन फाइटर एयरक्राफ्ट शामिल होंगे और इसका मकसद भारतीय वायुसेना की युद्धक तैयारी को बढ़ाना है।

इससे पहले पिछले महीने भारतीय वायुसेना ने 7 और 8 मई को होने वाले भारत-पाकिस्तान सीमा के दक्षिणी सेक्शन पर बड़े पैमाने पर हवाई अभ्यास के लिए एक नोटम जारी किया था। यह अभ्यास, भारत की नियमित परिचालन तैयारी अभ्यास का हिस्सा था, जिसमें राजस्थान में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर युद्धाभ्यास शामिल था। इस अभ्यास में राफेल, मिराज 2000 और सुखोई-30 जैसे सभी फ्रंटलाइन विमान शामिल थे।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch