October 23, 2024

खाद न मिलना नहीं था किसान की आत्महत्या का कारण, डीएम के निर्देश पर तहसीलदार ने की मामले जांच


रिपोर्ट, अश्विनी श्रीवास्तव 

चित्रकूट। बीते दिन फांसी लगाकर किसान द्वारा आत्महत्या किए जाने के प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने मामले के जांच कराने के निर्देश दिए थे। जिसके क्रम में तहसीलदार कर्वी वाचस्पति सिंह ने मौके पर पहुंचकर प्रकरण की जांच की।

तहसीलदार ने बताया कि ग्राम कंठीपुर के निवासी छोटू खान (50) ने बीते मंगलवार को प्रातः लगभग तीन बजे आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मौके पर उपस्थित ग्रामवासियों एवं परिवार के सदस्यों से मृत्यु के सम्बन्ध में पूंछतांछ की गई। जिसमें परिवार के सदस्य मृतक की पत्नी जैनम ने बताया कि मृतक अमीन बख्श बीते सोमवार को सुबह 9 बजे घर से कर्वी गए तथा वहां से आते समय बच्चों के लिए खाने-पीने की सामग्री लेकर आए तथा घर आने के बाद परिजनों के साथ में खाद्य सामग्री का भी सेवन कर टीवी देखने व बच्चों को पढ़ाने-लिखाने लगे तथा शाम को लगभग आठ बजे खाना खाकर सो गए। 

बताया कि सुबह लगभग तीन बजे मृतक किसान पेट में दर्द की बात कहकर शौंच करने के लिए निकल गए तथा इसके बाद घर नहीं लौटे। सुबह लगभग छह बजे जब परिजन धान काटने के लिए घर से निकलकर खेत पहुंचे, तो देखा कि खेत में भी नहीं है, इसके बाद उन्हें खोजने पर देखा गया कि मृतक का शव आम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। इसके बाद गांव के लोगों द्वारा तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उताराकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहसीलदार ने बताया मृतक पत्नी जैनम के बयान एवं आसपास के व्यक्तियों से पूछताछ के आधार पर ऐसा प्रतीत होता है कि खाद न मिलने के कारण छोटू खान ने आत्महत्या नहीं की थी।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch