October 13, 2024

अधर्म पर धर्म की जीत एव अन्याय पर न्याय की विजय , बुराई पर अच्छाई के जीत


रिपोर्ट,अश्विनी श्रीवास्तव
चित्रकूट। असत्य पर सत्य की जीत , अधर्म पर धर्म की जीत एव अन्याय पर न्याय की विजय , बुराई पर अच्छाई के जीत के साथ जिलाधिकारी शिवशरणप्पा पुलिस अधीक्षक व अरुण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी उमेश चंद्र निगम, पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल,जिला अध्यक्ष भाजपा लवकुश चतुर्वेदी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष को ऑपरेटिव बैंक चित्रकूट बांदा पंकज अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी की उपस्थिति में विजय दशमी (दशहरा) के अवसर पर धुस मैदान पुरानी बाजार में रामलीला मंचन व रावण वध कार्यक्रम को देखा गया ।

इस अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक व अन्य नप्रतिनिधियों ने भगवान राम और लक्ष्मण, सीता, हनुमान की आरती कर पूजा अर्चन किया गये। इस अवसर पर जानकी, राजकुमार मौर्य, विनोद, विजय मिश्रा, हीरालाल सोनी को दशहरा में बनाए गए रावण वध की प्रतिमा के लिए रामनामी दुपट्टा देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्रा अधिकारी कर्वी राजकमल, अधिशासी अधिकारी कर्वी लालजीत यादव, राजीव अग्रवाल व विवेक अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch