October 27, 2024

जो पढ़ेगा वहीं आगे बढ़ेगा- वी के शर्मा

पी एम श्री विद्यालय कछार पुरवा इको क्लब मे सपथ ग्रहण संपन्न


ब्यूरो रिपोर्ट अश्विनी श्रीवास्तव
चित्रकूट। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कछार पुरवा चित्रकूट में आज इको क्लब के सदस्यों को शपथ दिलाई गई जिसके मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चित्रकूट वी के शर्मा तथा विशिष्ठ अतिथि वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा वेद प्रकाश सिंह तथा खंड शिक्षा अधिकारी एन पी सिंह रहे खचा खच् भरे मैदान बच्चो ने अधिकारियों को फूल बर्षा कर स्वागत किया कार्यक्रम में सरस्वती पूजा एवम् दीप प्रज्ज्वलित किया गया बच्चों में मनमोहक सरस्वती वंदना एवम् स्वागत गीत प्रस्तुत कर शमा बांध दिया खंड शिक्षा अधिकारी एन पी सिंह ने बच्चों को इको क्लब के गठन तथा महत्त्व तथा जीवन में उसके लाभ के बारे में बताया वित्त एवं लेखाधिकारी ने बच्चों को कड़ी से कड़ी मेहनत करके आगे बढ़ने की प्रेरणा दी साथ ही कह कि जो बच्चे आज पुरस्कार पाएं वह और आगे बढ़ें जो किसी कारण वश पीछे रहे वह और मेहनत करके आगे बढ़ें बी एस ए बी के शर्मा ने अपने ओजस्वी विचारों से सभी बच्चों सहित सबको मंत्र मुग्ध करदिया उन्होंने कहा कि शिक्षा विकाश की सीढ़ी है वहां पर सबको जाना चाहिए वहां कोई भेदभाव नहीं है जो मेहनत करेगा वहीं आगे बढ़ेगा चाहे आप इतिहास उठाकर देख लें मेरा संकल्प है कि हर बच्चा पढ़े और आगे बढ़ें बी एस ए ने बच्चों से परिचय किया तथा अपना परिचय दिया कहा कि किसी को किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो मुझे जरूर बताएं मैं आपका जरूर सहयोग करेंगे सिक्षक विद्या सागर सिंह ने विद्यालय के प्रगति के बारे मे बताया कि अभावों मे भी यह स्कूल छेत्र में स्थित है शिक्षा की रोशनी बिखेर रहा है जहां गरीबों के बच्चो को गुड वत्ता पूर्ण शिक्षा दी जाती है .


इस दौरान समस्त बच्चों को टाई बेल्ट बैच एवम् परिचय पत्र वितरित किया गया साथ ही विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए प्रत्येक कक्षा से एक बालक एवम् एक बालिका को पुरस्कृत किया गया तथा खेल कूद में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को भी पुरस्कार से सम्मानित किया गया विद्यालय में अतिथियों द्वारा फल वाले वृक्षों का वृक्षारोपण किया है फिर अतिथियों ने प्रत्येक कक्षा कक्ष का निरीक्षण कियाकार्यक्रम का सफल संचालन श्री मती रचना यादव नी किया प्रधानाध्यापिका ऊषा रानी त्रिपाठी ने भगवान कामता नाथ कि मूर्ति समर्पित कर स्वागत किया तथा विद्या सागर सिंह ने पेन एवम् डायरी देकर सम्मान किया तथा रचना यादव सहित समस्त शिक्षकों ने बुके देकर सम्मान किया इस दौरान जिला एम डी एम प्रभारी ज्ञानेंद्र मिश्रा एम आई एस प्रभारी दानिश राज द्विवेदी ग्राम प्रधान कमला देवी पत्रकार संजय साहू सहित ममता देवी रंजनासिंह चंदेल गीतांजलि सिंह दीपा देवी सोनू गौतम सरला देवी गरिमा सिंह प्रियंका द्विवेदी सियाराम सिंह नीलम देवी सुनीता सविता रुकमिनी मुन्नी बाई रज्जी बाई सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।



Advertisement

Tranding News

Get In Touch