October 05, 2024

शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृण बनाये रखने हेतु कर्वी पुलिस ने किया पैदल गस्त


रिपोर्ट, अश्विनी श्रीवास्तव
चित्रकूट। अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी नगर राज कमल की उपस्थिति में नवरात्रि त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृण बनाये रखने हेतु कोतवाली कर्वी पुलिस बल के साथ कर्वी शहर के धनुष चौराहा,बस स्टैण्ड,काली देवी चौराहा,भगवान दीन चौराहा,घुस मैदान,शंकर बाजार,धतुरहा चौराहा आदि मिश्रित आबादी क्षेत्र एवं भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त किया गया। पुलिस टीम द्वारा दुकानदारों, व्यापारीबंधुओँ एवं क्षेत्रीय नागरिकों से वार्ता कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया । इस दौरान संदीग्ध वाहनों,संदीग्ध व्यक्तियों से पूंछताछ की गयी।

पैदल गस्त के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी उपेन्द्र प्रताप सिंह एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थिति रहें।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch