Live Parliament Monsoon Session : आज संसद के मानसून सत्र का तीसरा दिन है। लोकसभा और राज्यसभा में आज भी विपक्ष हंगामा कर सकता है। इससे पहले दूसरे दिन की कार्यवाही भी हंगामे की भेंट चढ़ गई।
विपक्षी दलों के सांसदों ने बिहार में चुनाव आयोग के एसआईआर पर जमकर हंगामा किया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध दूर होने के कोई संकेत नजर नहीं आ रहे हैं। आज तीसरे दिन की कार्यवाही में लोकसभा औ राज्यसभा में क्या कुछ होने की संभावना है।