July 28, 2024

आज मन की बात करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, 112वें एपिसोड का होगा प्रसारण


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (28 जुलाई) सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। साथ ही देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 112वीं कड़ी होगी। बता दें कि 3 अक्‍टूबर 2014 के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश के नागरिकों को संबोधित कर रहे हैं। PM मोदी की मन की बात को देशवासियों के साथ ही BJP नेता और कार्यकर्ता भी सुनेंगे।

PM मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद यह दूसरी कड़ी है। यह कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी नेटवर्क, AIR न्‍यूज वेबसाइट और न्‍यूज ऑन AIR  मोबाइल ऐप पर उपलब्‍ध रहेगा। आकाशवाणी के यूट्यूब चैनल, डीडी न्‍यूज, PMO और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के तुरंत बाद सभी क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण किया जाएगा। 

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 30 जून को तीसरी बार PM बनने के बाद पहली बार मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया था।इस दौरान उन्होंने कहा था कि मैं देशवासियों को धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने हमारे संविधान और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर अपना अटूट विश्वास दोहराया है। 2024 का चुनाव, दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था। दुनिया के किसी भी देश में इतना बड़ा चुनाव कभी नहीं हुआ। मैं चुनाव आयोग और मतदान की प्रकिया से जुड़े हर व्यक्ति को इसके लिए बधाई देता हूं।

PM नरेंद्र मोदी ने इसी दिन एक पेड़ मांग के नाम लगाने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि मैंने सभी देशवासियों से दुनिया के सभी देशों के लोगों से ये अपील की है कि अपनी मां के साथ मिलकर या उनके नाम पर एक पेड़ जरूर लगाएं। मुझे ये देखकर बहुत खुशी हो रही है कि माँ की स्मृति में या उनके सम्मान में पेड़ लगाने का अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। हर कोई अपनी मां के लिए पेड़ लगा रहा है, चाहे वो अमीर हो या गरीब, चाहे वो कामकाजी महिला हो या गृहिणी। इस अभियान ने सबको मां के प्रति अपना स्नेह जताने का समान अवसर दिया है। वो अपनी तस्वीरों को #Plant4Mother और #एक_पेड़_मां_के_नाम के साथ साझा करके दूसरों को प्रेरित कर रहे हैं। 



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch