April 16, 2024

सलमान खान के घर पर बाहर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार


Salman Khan Firing Case:  बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर रविवार को गोलीबारी  करने वाले दो आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं. दोनों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया गया है. इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. गुजरात पुलिस को मुंबई पुलिस ने आरोपियों की लोकेशन के बारे में सूचित किया था. आरोपियों के कच्छ जिले में होने की जानकारी सामने आई थी. इसी जानकारी के आधार पर कच्छ की स्थानीय अपराध शाखा को तकनीकी वर्क आउट और निजी मुखबिरों की सक्रियता से सूचना मिली थी कि आरोपी मतानमध मंदिर परिसर में मौजूद हैं. जिसके बाद पुलिस वहां छापेमारी करने पहुंची. 

सूत्रों ने बताया कि हमले के बाद से ही पुलिस आरोपियों का पीछा कर रही थी. इसी दौरान पुलिस को पता चला कि घटना के आद आरोपी मुंबई-अहमदाबाद हाईवे की दिशा में फरार हुए थे. इस पर पुलिस ने हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया और साइबर एक्सपर्ट की भी मदद ली. इस दौरान पुलिस को आरोपियों के गुजरात के कच्छ जिले के भुज में होने की जानकारी मिली. इसके बाद मुंबई पुलिस ने भुज की पुलिस को सूचना दी. वहां पहुंची मुंबई पुलिस ने स्थानीय पुलिस की एक टीम को साथ में लिया. क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की अगुवाई में पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को एक मंदिर परिसर से गिरफ्तार कर लिया. उनकी पहचान निखिल गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई. दोनों आरोपी बिहार के चंपारण जिले के एक ही गांव के रहने वाले हैं.




Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch