December 28, 2024

Boyfriend के चक्कर में दो लड़कियों ने एक दूसरे पर बरसाए लात -घूंसे


पटना : बिहार के मुजफ्फरपुर में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. मुजफ्फरपुर में बीच सड़क पर स्कूल की छात्राओ के बीच दंगल शुरू हो गया और दोनों ने जमकर मारपीट की. साथ ही बीच सड़क पर लात घुसे भी चलाए. बालूघाट में छात्राओ में हुई मारपीट की घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

बताया जा रहा है कि बॉयफ्रेंड को लेकर दोनों गुटों में विवाद हुआ है. बनारस बैंक चौक स्थित एक चर्चित सरकारी स्कूल की ये छात्राएं हैं. मारपीट करने में एक गुट सरकारी हाई स्कूल और दूसरी मिडिल स्कूल का है. वहीं छात्राओं के दोनों गुटों में से एक जंगली माई स्थान और दूसरा अखाड़ाघाट बांध रोड में रहने वाली लड़कियां हैं. छुट्टी होने के बाद तू तू मैं मैं शुरू हुआ विवाद गाली गलौज तक पहुंच गया इस दौरान दोनों तरफ से आधा दर्जन छात्राएं आ गईं. इसके बाद बनारस में चौक पर उनके बीच नोकझोंक और हाथापाई शुरू हो गई. ऐसे में स्थानीय लोगों ने डांट फटकार लगाई, तो वहां से हटने के बाद नाला रोड में उनकी कहा सुनी होने लगी.

ऐसे में बालू घाट रोड में जाते-जाते दोनों गुटों ने आपा खो दिया और जमकर मारपीट शुरू हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो हो रहा है. वीडियो में गाली गलौज और मारपीट कर रहे हैं. एक दूसरे के बाल खींच रही हैं. सड़क पर हो रही मारपीट को देखने के लिए लोगो की भीड़ जुट गई. इसमें कई छात्राओं को हल्की चोट भी लगी है. बीच बचाव करने आई एक छात्रा की मां और उसके भाई ने दूसरे गुट की छात्राओं से मारपीट की.स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों गुटो की छात्राओं को समझाया और शांत कराया. मामले में सिकंदरपुर थाना प्रभारी रमन राज ने बताया कि इस संबंध में शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने के बाद करवाई की जाएगी.



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch