January 27, 2025

UCC In Uttarakhand : उत्तराखंड में UCC लागू, समान नागरिक संहिता वाला देश का पहला राज्य बनकर रचा इतिहास


UCC In Uttarakhand : उत्तराखंड में आज यानी कि सोमवार से समान नागरिक संहिता (UCC) लागू हो चुकी है. इसके साथ ही यह भारत का पहला राज्य होगा, जहां यह कानून प्रभावी हुआ है. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने UCC पोर्टल किया लॉन्च किया. सीएम ने रिमोट दबाकर वेब पोर्टल का लोकार्पण किया. सीएम धामी ने UCC लागू होने पर प्रदेश की जनता को बधाई दी. सीएम ने कहा कि अब प्रदेश में लिंग, जाति या धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होगा. इसके साथ ही आज से प्रदेश में हलाला से लेकर बहुविवाह तक सब खत्म हो जाएगा.

सीएम ने कहा कि आज का दिन न केवल उत्तराखंड ही नहीं बल्कि देश भर के लिए ऐतिहासिक है. उन्होंने कहा कि 2 लाख 35 हजार लोगों से बात कर कड़ी मेहनत से UCC तैयार किया गया. UCC लागू कर बाबा भीमराव अंबेडकर को असली श्रद्धांजलि दी है.

UCC की नियमावली गठित समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्य सचिव सत्रुघ्न सिंह का सम्बोधन दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है.

नियमावली समिति ने नियमावली बनाते समय समिति ने लॉ कमीशन के कई फैमिली रिपोर्ट भी पढ़ीं. उन्होंने बताया कि पूरे राज्य का दौरा किया गया लोगों से उनकी समस्या दर्द के बारे में जानने का प्रयास किया गया. विदेश में रहने वाले उत्तराखंड नागरिकों का कम समय में रजिस्ट्रेशन करवाने की भी व्यवस्था होगी.

3 साल पुराना वादा किया पूरा- सीएम
समान नागरिक संहिता लागू होने से पहले सीएम ने कहा कि हमने पीएम मोदी के नेतृत्व में जो 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ा था. उसमें हमने प्रदेश वासियों से वादा किया था, कि सरकार बनने के बाद हम यूसीसी लागू करने का काम करेंगे. आज हमने अपना 3 साल पुराना वादा पूरा कर दिया है.

जनता ने सब मिथक तोड़ दिए- धामी
सीएम धामी ने कहा इसी क्षण से हर धर्म,वर्ग की महिलाओं के अधिकार एक समान हो गए हैं. इसके लिए सीएम रंजना प्रकाश देसाई का आभार जताया है. सीएम धामी ने कहा के ये पल मेरे लिए भावुक क्षण हैं. राज्य स्थापना के बाद पहली बार ऐसा हुआ जब कोई सरकार दोबारा आई है. जनता ने सब मिथ्या को तोड़ दिया है.



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch