July 23, 2024

Union Budget 2024 : सरकार ने मुद्रा लोन की लिमिट को 10 से बढ़ाकर 20 लाख किया


Union Budget 2024 : मुद्रा लोन की लिमिट 10 लाख से बढ़कर हुई 20 लाख वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में मुद्रा लोन की लिमिट 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख कर दी है। दरअसल, सरकार द्वारा स्वरोजगार की सुविधा के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) दी जाती है। सरकार के इस कदम से छोटे व्यवसायियों को लाभ मिलेगा और स्वरोजगार के भी अवसर खुलेंगे।

बजट में MSMEs और विनिर्माण का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है। बजट में MSMEs को उनके तनाव की अवधि के दौरान बैंक ऋण जारी रखने की सुविधा के लिए नई व्यवस्था का ऐलान किया गया है। साथ ही मुद्रा ऋण की सीमा 10 लाख रुपए से बढ़ाकर 20 लाख कर दी गई है। पहले इस स्कीम के तहत MSME के लिए 10 लाख रुपये तक का लोन मुहैया कराया जा रहा था।

ऐसे लोग जो पैसे की तंगी की वजह से अपना कोई व्यवसाय शुरू करने में पीछे रह जाते हैं, उनके लिए यह योजना वरदान है। इस योजना के जरिए उन्हें अब 20 लाख तक का लोन मिल सकेगा जो सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

केंद्रीय बजट 2024-25 में बड़े ऐलान
- महिलाओं और लड़कियों को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए 3 लाख करोड़ रुपये.
- पूर्वोत्तर क्षेत्र में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की 100 से अधिक शाखाएं स्थापित की जाएंगी
- राष्ट्र की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पोलावरम सिंचाई परियोजना का समापन
- केंद्रीय बजट 2024-25 MSMEs और विनिर्माण, विशेष रूप से श्रम-गहन विनिर्माण पर विशेष ध्यान प्रदान करता है।
- MSMEs को उनके तनाव की अवधि के दौरान बैंक ऋण जारी रखने की सुविधा के लिए नई व्यवस्था की घोषणा की गई
- मुद्रा ऋण की सीमा ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹20 लाख की गई



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch