May 15, 2025

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने घायल जवानों से की मुलाकात, उपमुख्यमंत्री शर्मा भी रहे साथ


दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली एम्स के ट्रॉमा सेंटर में कर्रेगुट्टा हिल्स ऑपरेशन में घायल जवानों से मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे। जवानों ने 21 दिन तक चले ऑपरेशन में 31 नक्सलियों को मार गिराया था। अमित शाह ने जवानों की बहादुरी और शौर्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार नक्सलवाद को जड़ से मिटाने के लिए संकल्पित है।


ऑपरेशन की मुख्य बातें:

ऑपरेशन की अवधि: 21 दिन
नक्सलियों की संख्या: 31 मारे गए
जवानों की स्थिति: कुछ जवान घायल, लेकिन कोई जानहानि नहीं हुई
बरामद सामग्री: भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद

अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ इस बड़े अभियान में सुरक्षा बलों ने शानदार काम किया है और देश को उन पर गर्व है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2026 तक भारत का नक्सलमुक्त होना तय है।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch