रिपोर्ट,अश्विनी श्रीवास्तव
चित्रकूट। बंदोबस्त अधिकारी कार्यालय के लिपिक का रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। मामले में तूल पकड़ा तो जिलाधिकारी ने इसकी जांच कराई और प्रथमदृष्टया मामला सही पाने पर निलंबन के लिए नियंत्रण अधिकारी को संस्तुति भेजी गई है। बीते दिनों एक लिपिक का कथित तौर पर रिश्वत लेते वीडियो चर्चा में है।
बताया जाता है कि यह वीडियो बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी कार्यालय के कनिष्ठ सहायक सुशील कुमार जायसवाल का है। वीडियो चर्चा में आने के बाद जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने इसका संज्ञान लिया। उन्होंने इस संबंध में पोस्ट कर बताया कि इस संबंध में उप संचालक चकबंदी से जांच कराई गई।
उनकी आख्या के अनुसार सुनील कुमार जायसवाल कनिष्ठ सहायक/रीडर न्यायालय बंदोबस्त अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार जांचोपरांत निलंबन के लिए नियंत्रक अधिकारी को संस्तुति भेजी जा रही है।